khabar abhi tak

चोरों के हौसले बुलंद: आरक्षक के घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी ले उड़े चोर


जबलपुर
। संस्कारधानी में बेखौफ चोरों ने अब पुलिस के घर को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला बरेला थाना क्षेत्र की गौर चौकी का है, जहाँ ग्वारीघाट थाने में पदस्थ आरक्षक मनोज कुमार झारिया के घर में सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने लाखों के सोने-चांदी के आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।घटना के समय आरक्षक अपने परिवार के साथ मंडला में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सालीवाड़ा स्थित सिग्मा कान्हा कॉलोनी के मकान नंबर ई-22 में जब वे वापस लौटे, तो घर का मुख्य दरवाजा और अलमारी के ताले टूटे मिले। कमरे के भीतर सामान बिखरा हुआ था और कीमती सामान गायब था। चोरी गए सामान की सूची में करीब 20 ग्राम के सोने के कंगन, 6 सोने के हार, मंगलसूत्र, लॉकेट, सोने की लौंग और चांदी के भारी जेवरात (पायल, चूड़ियां, चेन, ब्रेसलेट) शामिल हैं। साथ ही 25 हजार रुपए की नकदी भी चोरी हुई है। बरेला पुलिस ने आरक्षक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak