शानदार उपलब्धि: दिल्ली में इतिहास रचकर लौटे जबलपुर के एनसीसी कैडेट्स, महाविद्यालय ने मनाया जश्न


जबलपुर।
पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल कला एवं वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय की एनसीसी यूनिट (1 एमपी आर्टिलरी रेजिमेंट) के कैडेट्स ने राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। गणतंत्र दिवस शिविर  और दिल्ली में आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इन कैडेट्स ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ निदेशालय और जबलपुर का मान बढ़ाया है। आज 7 फरवरी 2026 को महाविद्यालय परिसर में इन होनहार कैडेट्स के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

गणतंत्र दिवस शिविर और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चमके कैडेट्स

​महाविद्यालय की कैडेट मेघा सूर्यवंशी ने रिपब्लिक डे कैंप  पूर्ण करने के साथ-साथ 'ऑल इंडिया एनसीसी आइडिया-इनोवेशन एंड स्टार्ट-अप' प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर महाविद्यालय को राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान दिलाई। वहीं, विमल प्रजापति ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के समक्ष 'गार्ड ऑफ ऑनर' प्रदान करने वाले दस्ते में शामिल होकर गौरव हासिल किया। इसके अतिरिक्त साहिल पटेल एवं  सूर्यवीर सिंह ने प्रधानमंत्री रैली में अपने शानदार कौशल का प्रदर्शन किया।

-इनकी रही विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जबलपुर केंट विधायक  अशोक रोहाणी, जनभागीदारी अध्यक्ष आशीष राव, प्राचार्य प्रो. अल्केस चतुर्वेदी, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अरुण शुक्ला, प्रो. ए. सी. तिवारी, एनसीसी ऑफिसर डॉ. आनंद तिवारी एवं डॉ. मीनाक्षी मरावी, सहा. प्राध्यापक राहुल पटेल और  मानवेन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहे। अतिथियों ने कैडेट्स के अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।


Post a Comment

Previous Post Next Post