बताया गया है कि रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व की सर्रा रेंज की बोरिया बीट में तस्करों द्वारा सागौन के पेड़ों की कटाई की जा रही थी। इस दौरान फारेस्ट गार्ड ब्रजेश सेन गश्त करते हुए पहुंच गए, उन्होने भूरा ठाकुर व उसके साथी को सागौन के पेड़ काटते देखा तो पहुंच गया। उसने रोकने की कोशिश की तो दोनों तस्करों ने ब्रजेश के साथ मारपीट शुरु कर दी। इसके बाद भी जब ब्रजेश लकड़ी रखने को कहा तो दोनों ने कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया। हमला होते देख ब्रजेश गिर गया, इस बीच दोनों तस्कर सागौन लादकर भाग निकले। ब्रजेश ने घायल हालत में अपने सह कर्मियों व अधिकारियों को मोबाइल फोन से सूचना दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने फारेस्ट गार्ड को तत्काल तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज रेफर किया गया। घटना के बाद वन विभाग व पुलिस की टीमें दोनों तस्करों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।