khabar abhi tak

गाय चराने गए युवक की गला काटकर हत्या, जंगल में मिली लाश..!

 

गुना। एमपी के गुना स्थित भदौरा गांव के जंगल में गाय चराने गए युवक रतिराम कुशवाहा की गला काटकर हत्या कर दी गई। आज युवक की लाश जंगल में मिली, जिसका सिर, धड़ से अलग था। युवक की लाश मिलने की खबर पाते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। 

                              पुलिस के अनुसार रतिराम कुशवाहा उम्र 40 वर्ष बीती दोपहर के वक्त जंगल में गाय चराने के लिए गया था। जहां पर रतिराम की अज्ञात तत्वों ने गला काटकर हत्या कर दी। इधर देर शाम तक रतिराम के घर न लौटने से परिजन चितिंत हो गए। उन्होने अपने स्तर पर रतिराम की देर रात तक तलाश की जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस को खबर दी। आज सुबह गांव के लोग जंगल पहुंचे तो रतिराम की सिर कटी लाश देखी तो स्तब्ध रह गए। देखते ही गांव के कई लोग जंगल पहुंच गए। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak