छपारा में चोरी और ' सारिका ज्वेलर्स ' में बेचे जेवर, पुलिस की नजर से नहीं बच सके नकबजन, देखें वीडियो



जबलपुर।
सिवनी के छपारा में चोरी करने वाले चार युवक पुलिस की नजर से नहीं बच सके। हनुमानताल के रहने वाले सरगना गुलफाम खान ने अपने तीन साथियों के साथ चोरी की थी और उसे कांचघर के सारिका ज्वेलर्स में बेच दिया था। पुलिस ने छानबीन कर आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया है।

क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि हनुमानताल निवासी गुलफाम खान अपने साथियों के साथ सिवनी जिले मे चोरी कर वापस अपने घर आया है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे सरगर्मी से तलाश पतासाजी करते हुये गुलफाम उर्फ गुड्डू निवासी टेढ़ी नीम को अभिरक्षा मे लेकर सघन पूछताछ करने पर अपने साथी साहिल चौधरी, फैज खान एवं ऐफ़ाज़ के साथ मिलकर 28-29 जनवरी को जिला सिवनी छपारा अंतर्गत नकबजनी करना स्वीकार करते हुये चुराये हुये सोने के जेवर वजनी लगभग 8 तोला के कांचघर के सारिका ज्वेलर्स की दुकान में बेचना तथा चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये आपस में बांट लेना बताया। आरोपी के कब्जे से चुराई हुई चांदी  की 3 जोड़ी पायल, 6 नग चांदी के कड़े, 6 नग चांदी की बिछिया,  वजनी लगभग 300 ग्राम चांदी तथा नगद 1 लाख 28  हजार रुपए जब्त करते हुये थाना छपारा को सूचित किया। सूचना पर छपारा थाना प्रभारी हेमेंद्र जैतवार पहुंचे, जिन्हें आरोपी को जिनके सुपुर्द किया गया। पुलिस ने साहिल चौधरी, फैज खान एवं ऐफ़ाज़ तथा सरिका ज्वेलर्स दुकान संचालक फरार बताया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post