khabar abhi tak

चलती मोटर साइकल पर कूदा बंदर, अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार, 4 घायल, दो गंभीर, जबलपुर रेफर

दमोह। एमपी के दमोह स्थित बगदरी गांव में चलती मोटर साइकल पर अचानक बंदर कूद गया, जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में चार लोगों को चोटें आई है। जिन्हे नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर दो की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर के मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है। 

                                    पुलिस के अनुसार सर्वाकुही निवासी मुकेश गौंड अपने बेटे रोहित, बेटी मुस्कान व रिश्तेदार रवि के साथ जमुनिया गांव अपने साले की शादी के लिए लड़की देखने के सिलसिले में निकले थे। जब वे बगदरी गांव से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान पेड़ पर बैठा बंदर बाइक पर कूद गया। जिससे मुकेश मोटर साइकल से अपना संतुलन खो बैठा और वे बाइक सहित गिरकर घिसटते चले गए। बाइक सवारों को सड़क पर गिरते देख राह चलते लोग रुक गए, जिन्होने पुलिस को खबर देते हुए घायलों को तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर घायल रोहित उम्र 6 साल व रवि की हालत को देखते हुए जबलपुर के मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया। वहीं मुकेश और उनकी बेटी मुस्कान को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में ही किया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए थे। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak