khabar abhi tak

ज्योति टॉकीज तिराहे पर रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार को रौंदा


जबलपुर
 । शहर के व्यस्ततम ज्योति टॉकीज तिराहे पर रविवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार (क्रमांक MP20CL0057) ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा रात करीब 10 बजे देशबंधु कॉम्प्लेक्स के सामने हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 18 वर्षीय युवक सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में एक युवक और युवती सवार थे और वाहन की गति बहुत अधिक थी।

गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया 

​घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शी विजय रजक ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोटें आई थीं और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर बेहोश हो गया था। सूचना मिलने के करीब 10 मिनट बाद ओमती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। हालांकि, युवक की स्थिति बेहद गम्भीर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak