जबलपुर। अतिक्रमण हटाओ अभियान में बुधवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के संबंध में अतिक्रमण प्रभारी मनीष तड़से ने जानकारी देते हुए बताया कि आज राइट टाउन क्षेत्र में अतिक्रमण निरीधक कार्यवाही की गई, जिसमें यातायात में बाधक ठेले टपरे हटाए गए और दुकानों के बाहर अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए और चालानी कार्यवाही की गई। इसी प्रकार गोहलपुर लेमा गार्डन में ब्लॉक जी4ध्7 आवास योजना के अंतर्गत उक्त आवास को खाली किया गया। गढ़ा बाजार क्षेत्र में सड़क पर सभी अस्थाई अतिक्रमण को अलग किया गया, शुक्ला नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गयी। नया मोहल्ला में नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को अलग किया गया, बंदरिया तिराहा ओजस इंपीरियल के सामने अस्थाई अतिक्रमण को अलग किया गया, गोलबाजार एचडीएफसी के सामने ठेले टपरे को अलग किया गया, वासु होटल छोटी लाइन फाटक रोड क्षेत्र नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को अलग किया गया। अमले ने मालवीय चौक, सिविक सेंटर ओर गोल बाजार इलाकों में लगातार मुनादी की जा रही है और चेतावनी दी जा रही हे मुख्य मार्ग पर फल सब्जी दुकानें तथा बैनर पोस्टर ठेले टपरे ओर अस्थाई अतिक्रमण करने वाले पर जब्ती ओर चालानी की सख्त कार्यवाही की जाएगी। छोटी लाइन फाटक चौराहे ओर वहां रामपुर चौक तक लगातार कार्यवाही की जा रही है, साथ अतिक्रमण न करने के लिए सख्त चेतावनी दी जा रही है।
कार्रवाई के दौरान सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया, एकता रघुवंशी, सहायक परिवहन एवं यातायात प्रबंधन अधिकारी दीपेंद्र सिंह रावत, दल प्रभारी एवं कर्मचारीगण लक्षण कोरी, नदीम खान, जोसफ प्रवीण, अंकित पारस, वीरेंद्र मिश्रा, कुलदीप त्रिपाठी, दुर्गा राव, अभिषेक समुद्रे, ब्रज किशोर तिवारी एवं अन्य संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा। कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा एवं सहयोग प्रदान किया गया।
