प्रेमजाल में फंसाकर युवती से ज्यादती, गर्भवती होने पर गला दबाकर हत्या का प्रयास


जबलपुर।
गढ़ा थाना क्षेत्र में एक गम्भीर मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर न केवल अपनी हवस का शिकार बनाया, बल्कि गर्भवती होने पर उसकी हत्या करने की कोशिश भी की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित 23 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक ढाबे में काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अमरप्रीत सिंह सेहरा नाम के युवक से हुई। अमरप्रीत ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और शादी का वादा कर बीते मई माह में अपने घर ले गया। वहां वह उसे पत्नी की तरह रखने लगा।

​शादी के लिए कहा तो मुकर गया

​आरोप है कि इस दौरान अमरप्रीत ने उसके साथ लगातार ज्यादती की, जिससे युवती गर्भवती हो गई। जैसे ही युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, आरोपी का व्यवहार बदल गया। पीड़िता का आरोप है कि अमरप्रीत अब किसी अन्य युवती के संपर्क में है, जिसके चलते उसने शादी से इनकार कर दिया और युवती के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपी ने गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश भी की। गढ़ा थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post