जबलपुर। शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नगर निगम जबलपुर ने बकाया करों की वसूली के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में 11 फरवरी को संभाग क्रमांक 10 रॉंझी के अंतर्गत लाला लाजपत राय वार्ड में बकायादार आनंदी लाल पटेल की पटेल बारात घर पर 5 लाख 99 हजार 7 सौ 61 रूपये बकाया होने पर बारात घर में तालाबंदी की कार्यवाही की गयी तथा 2000 वर्गफुट भूमि को अधिग्रहित किया गया।
यह कार्रवाई निगमायुक्त रामप्रकश अहिरवार के निर्देशानुसार संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा एवं उनकी टीम के द्वारा की गयी। कार्रवाई के संबंध में श्री शर्मा ने बताया कि 15 दिवस के अंदर करदाताओं के द्वारा बकाया करों की राशि जमा नहीं की जाती है तो नगर निगम द्वारा वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए सम्पत्तियों को नीलाम करने की कार्रवाई की जायेगी। संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा ने यह भी बताया कि माया बाई पुरानी बस्ती लखेरा आटा चक्की के आगे पर बकाया राशि 1 लाख 42 हजार 8 सौ 36 रूपये होने पर 1000 वर्गफुट भूमि का माप कर अधिग्रहित की कार्यवाही की गयी।
कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक हरनारायण पटैल, उपयंत्री लोककर्म अनिल विश्वकर्मा, अजय यादव, समय पाल एवं वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षक चन्द्रभान नोनिया, खूबचंद धुम्मेरकर, उषारानी पाटिल, सविता कुशवाहा, राधा किशन धुर्वे एवं नोटिस सर्वर मुन्ना परस्ते, पवन बरकड़े, महेश परस्ते, रज्जू भवेदी, सृजन साहू उपस्थित रहे।
