khabar abhi tak

परिचित युवक ने नाबालिग छात्रा के अश्लील वीडियो रिकार्ड कर सोशल मीडिया पर किए अपलोड, कॉल पर करता था बातचीत

 

सिवनी। एमपी के सिवनी में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां पर परिचित युवक ने नाबालिग छात्रा से वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए अश्लील फोटो रिकार्ड कर लिए। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड कर दिए। छात्रा की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। 

                         पीडि़त छात्रा ने शिकायत करते हुए बताया कि उनके परिचित का युवक जिससे उसकी वीडियो कॉल पर बातचीत होती रही। बातचीत के दौरान युवक ने धमकी देते हुए उसके आपत्तिजनक वीडियो रिकार्ड कर लिए। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा ने जब उसकी बात नहीं मानी तो उक्त वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पीडि़ता ने अपने परिजनों को बताया। इसके बाद महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने नाबालिग की पहचान गोपनीय रखते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसमें आईटी एक्ट और बाल संरक्षण कानून के तहत भी कार्यवाही की है। वहीं मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट्स और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak