
जबलपुर. जिले के पनागर थाना क्षेत्र में इकतरफा प्यार में पगलाये युवक ने पहले युवती को चाकू मारा, वहीं बीचबचाव करने पहुंचे लोगों में से एक युवक पर भी हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना पनागर थाना के ग्राम कंदराखेड़ा की है। आरोपी का नाम सूर्या ठाकुर है।
बताया जाता है कि 27 फरवरी शुक्रवार को 20 वर्षीय युवती खेत पर काम करने के लिए जा रही थी। उसी दौरान गांव में ही रहने वाला सूर्या ठाकुर आ गया। उसने छेडख़ानी शुरू कर दी। विरोध किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया। युवती के दोनों हाथों में चोट आई है। शोर सुनकर पड़ोस में ही रहने वाला विशाल कोल आ गया। उसने युवती को बचाने की कोशिश की। सूर्या उस पर भी चाकू से हमला कर फरार हो गया।
पहले भी कर चुका है छेडख़ानी
विशाल और युवती की आवाज सुनकर गांव के लोग इक_ा हो गए। दोनों ने सारी घटना बताई तो ग्रामीणो ने घेराबंदी करते हुए आरोपी सूर्या को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि इससे पहले भी उसने छेडख़ानी कर चुका है, उसे समझाने की कोशिश भी की गई, पर वह नहीं माना, और उसका लगातार छेडख़ानी करने का सिलसिला जारी रखा। घायल हालत में युवती परिजन और विशाल के साथ पनागर थाना पहुंची, जहां दोनों ने अपनी-अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पनागर थाना पुलिस ने आरोपी सूर्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए गांव पहुंची और उसे गिरफ्तार करते हुए थाने लेकर आई।