khabar abhi tak

पमरे के जीएम की जिम्मेदारी प्रमोद कुमार खत्री को मिली, श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के सेवानिवृत्ति के बाद संभालेंगे कार्यभार (यहां देखें आदेश)


जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय आगामी 28 फरवरी शनिवार को सेवानिवृत्त हो रही हैं. उनके रिटायरमेंट के पश्चात पमरे में एडीशनल जनरल मैनेजर के पद पर पदस्थ प्रमोद कुमार खत्री को कार्यकारी जीएम बनाया गया है। इस संबंध में आज शुक्रवार 27 फरवरी की देर शाम रेलवे बोर्ड का आदेश जारी हो गया है.

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पमरे की जीएम श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय जो आगामी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रही हैं. उनके स्थान पर पमरे में एजीएम के पद पर पदस्थ प्रमोद कुमार खत्री को कार्यकारी जीएम पमरे नियुक्त किया जाता है, उन्हें महाप्रबंधक की समस्त शक्त्यिां प्राप्त होंगी. ये नियुक्ति नियमित जीएम की पदस्थापना तक होगी.


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak