जबलपुर में फिर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता हुए आमने-सामने, छावनी बना रसल चौक, दोनों ने किया पुतला दहन

 

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट के को लेकर एक बार फिर भाजपा व कांग्रेस आमने सामने हो गए है। आज रसल चौक भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रसल चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। वहीं कांग्रेस ने भी जबावी प्रदर्शन करते हुए मोदी का पुतला दहन किया। 

                              भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने कहा कि कांग्रेस द्वारा किया गया यह कृत्य देश को शर्मसार करने वाला है। उन्होंने कहा कि देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली इस घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं। महिला मोर्चा भी पूरी मजबूती से साथ खड़ा है। इस दौरान रसल चौक पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही बैरिकेट्स लगाकर पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया था। इस अवसर पर रूपा राव, अर्चना अग्रवाल, आस्मिता सिंह, प्रतिभा भापकर, लवलीन आनंद, मधुबाला राजपूत, कविता रैकवार, कृष्णा दास चौधरीए लक्ष्मी जय चक्रवर्तीए विभा उपाध्याय आदि उपस्थित रहीं।

कांग्रेस ने भी किया प्रदर्शन, पुतला दहन किया-

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन की खबर मिलते ही कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्र हो गए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे, अतुल बाजपेयी, मनीष चंसोरिया, अमरीश मिश्रा, रितेश गुप्ता, सोनू कुकरेले, विजय जैन चुन्ना, रितेश अग्रवाल, सरबजीत सिंह रोल, अमर रजक, अभ्युत बाजपेयी, शिशांत सिंह ठाकुर, भावना निगम, आभा पटैल, कमलेश यादव, कीर्ति ठाकुर, भानु यादव, दिलीप साहू, रज्जू सराफ, रितेश नोतनानी, कैलाश ठाकुर, पवन कनौजिया, बलवंत गूजर, भरत पटेल, समर्थ अवस्थी, आशुतोष वत्स, सिद्धांत जैन, रविन्द्र गौतम, आसिफ कुरैशी, जयंत मिश्रा, विक्रम ठाकुर, जय ठाकुर, इमरान हुसैन, असलम खान, अभिषेक पाठक आदि उपस्थित रहे।

दोनों पक्षों को रसल चौक के पहले ही रोका-

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने रसल चौक को छावनी में तब्दील कर दिया था। दोनों ओर बेरीकेटिंग कर दी गई जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा का कहना था कि भाजपा मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के प्रदर्शन करा रही है। जबकि देश में महंगाई, बेरोजगारी व कानून-व्यवस्था जैसे अहम मुद्दे मौजूद हैं। 


Post a Comment

Previous Post Next Post