khabar abhi tak

छात्रा से दोस्ती के बाद दुष्कर्म, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल


जबलपुर
। शहर में 11वीं कक्षा की एक छात्रा को डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, देहात क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा के साथ आरोपी छात्र भी पढ़ता था। दोनों के बीच दोस्ती होने के बाद आरोपी ने 5 जून 2024 को छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। छात्रा के मना करने पर आरोपी ने उसे उसके मां और भाई की हत्या करने की धमकी दी। धमकी से डरकर छात्रा मिलने पहुंची, तो आरोपी उसे विजय नगर स्थित श्री सिद्ध होटल एंड रेस्टोरेंट ले गया, जहां उसने छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इस वीडियो के आधार पर आरोपी छात्रा को लगातार ब्लैकमेल कर मिलने के लिए दबाव बनाता रहा। जब छात्रा ने मिलने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने की जानकारी लगने के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ महिला थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और रिपोर्ट दर्ज कराई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak