T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, टीम इंडिया ने सुपर 8 में किया प्रवेश

नई दिल्ली. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को एक बार फिर धूल चटा दी. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया. इसके साथ ही भारत ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान पर जीत की बढ़त 8-1 कर ली और मौजूदा टूर्नामेंट के सुपर-8 में भी जगह बना ली.

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपना सबसे बड़ा 175 रन का टोटल बनाया था, जिसके बाद गेंदबाजों ने पाकिस्तान की कमर तोड़कर रख दी और उसे 114 रन पर ही ढेर कर दिया. 

रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 176 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट झटके।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रन की पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। कप्तान सूर्यकुमार ने 32 रन बनाए। सईम अयूब ने 3 विकेट। 

टॉस के दौरान आपस में हाथ नहीं मिलाया

टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाडिय़ों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post