जबलपुर पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष टेलर, स्वागत से अभिभूत हुए, युवा संवाद में बोले- राष्ट्र को दिशा देने वाला है मोदी सरकार का बजट

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर के प्रथम आगमन पर पधारे प्रदेश के नवनियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अधयक्ष कमल पटेल ने कहा कि पूरे विश्व में चर्चा के केंद्र में रहने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दूरदृष्टि रखते हैं। उनकी नीतियां भविष्य के लिहाज से सकारात्मक हैं। वे जो भी करते हैं, उससे देश का दूरगामी फायदा होता है। मोदी सरकार का बजट भी इसी दिशा की ओर गया है। यह बजट राष्ट्र को दिशा देने वाला है। युवाओं से संवाद में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इस बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा है।

जबलपुर आगमन पर अपने स्वागत से श्री टेलर अभिभूत हो गए। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि संस्कारधानी में बजट के युवा संवाद के लिए मेरा जबलपुर आगनम हुआ है। युवा साथियों द्वारा एयर पोर्ट से लेकर रादुविवि तक बहुत आत्मीय ढंग से स्वागत किया गया। सभी लोगों का प्रेम प्राप्त हुआ, इसके लिए आभारी हूं। एयरपोर्ट से रादुविवि तक उनके सम्मान में स्वागत रैली निकाली गई। युवा नेता रौनक अग्रवाल ने स्वागत यात्रा का नेतृत्व किया।

टेलर ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा और शहीद रघुनाथ शाह शंकर शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रानी दुर्गावती के जीवन चरित्र पर आधारित नाटिका भी उन्होंने देखी। उन्होंने कहाकि राष्ट्र को दिशा देने वाले बजट पर सार्थक संवाद करने के लिए वे उत्साहित थे। जबलपुर में आज उनके कई कार्यक्रम हैं। महाकोशल कॉलेज से वे रानीताल तक स्वागत रैली के साथ जाएंगे। संभागीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद कल सुबह वे कटनी प्रस्थित होंगे। 

टेलर ने पत्रकारों से कहा कि युवाओं को लेकर कांग्रेस सिर्फ बातें करती है। जबकि हमारी पार्टी काम करके दिखाती है। कांग्रेस जुमलेबाजी करती है। इससे उलट भाजपा ने युवा तुर्क नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना कर दिखा दिया है कि कौन युवाओं को वास्तविकता में अवसर देता है।

युवाओं को मैदान में उतार अलग-अलग स्तरों पर नेतृत्व देने का काम सिर्फ भाजपा ही करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कुछ बचा नही है, आरोप लगाना भ्रम फैनलाना देश के मानबिदुओं पर सवाल उठाने के अलावा कांग्रेस के पास कुछ काम नहीं है। कांग्रेस अपना काम कर रही है हम अपना काम कर रहे हैं। भाजयुमो कार्यकारिणी को लेकर उनेंने कहा कि हम जल्दी टीम तैयार करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post