भंवरताल होटल संचालक की कार रोककर मारपीट, हफ्ता वसूली के लिए धमकाया


जबलपुर।
भंवरताल में होटल संचालक कीे शुक्रवार देर रात रांझी में कार रोककर दो बदमाशों ने मारपीट की और चाकू निकालकर वसूली के लिए धमकाया। मौके पर जब संचालक के भाई और उसके दोस्त ने बीच-बचाव किया तो दोनों उन्हें धमकी देते हुए भाग गए। रांझी पुलिस ने बताया कि रक्षा नगर में रहने वाले निहाल चौकसे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि भवरताल गार्डन में होटल चलाता है। शुक्रवार रात 12-30 बजे होटल बंद करके कार से घर रंाझी वापस आ रहे थे। उसके साथ उसका भाई दीपक चौकसे, दोस्त शिवम टैगोर थे। कार मेन रोड़ रांझी में खड़ी की थी। तभी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड यू 1346 से बापूनगर निवासी रोहन राजपूत और सूरज सोनकर उसके पास आकर उसके धमकाते हुये बोले कि तेरा भंवरताल में होटल अच्छा चल रहा है। अगर होटल चलाना है तो हर हफ्ते 1 हजार रूपये देने पड़ेगें। शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगने लगे। उसने रूपये देने से मना किया तो सूरज सोनकर ने चाकू निकालते हुये गाली गलोज धक्का दिया।  रोहन ने उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की। उसका भाई दीपक चौकसे, दोस्त शिवम टेगौर बीच बचाव करने लगे तो सूरज सोनकर, रोहन राजपूत जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। 

दोस्त पर चलाया चाकू

खितौला के ढेलाराम मंदिर के पास शुक्रवार रात लखराम मोहल्ला निवासी अरविंद चक्रवर्ती पर सौरभ कुचबंधिया और गुरू कुचबंदिया ने चाकू से मारपीट की। पुलिस ने बताया कि दोनों मित्र हैं। सौरभ ने अरविंद को फोन करके बाजार में बुलया था और लड़ाई करने को कहा था, जिस पर अरविंद दोस्ती में उसके पास पहुंच गया था। ।

दुकानदार के साथ मारपीट, दुकान में तोड़फोड़

हरदौल मंदिर के सामने फैंसी जरल स्टोर के मालिक गणेश प्रसाद नामदेव के साथ शुक्रवार कोमारपीट करते हुए दो अज्ञात लड़कों ने मारपीट की। पड़ोसी दुकानदार के हस्तक्षेप करने पर उसके साथ भी मारपीट करते हुए दोनों ने दुकान में तोड़फोड़ की और धमकी देते हुए भाग गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post