पुलिस अधिकारियों के अनुसार घर के सामने कचरा फेंकने की बात को लेकर पुरुषोत्तम यादव उम्र 60 साल निवासी धर्माश्री रोड और पड़ोस में रहने वाले नरेंद्र, सुरेंद्र यादव के परिवारों के बीच बीती रात झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ लाठी से मारपीट की। झगड़ा होते देख क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे और बीचबचाव कर मामला शांत कराया। घायल अवस्था में पुरुषोत्तम यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मोतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। वहीं मृतक के परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने वारदात के विरोध में चक्काजाम कर दिया। एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि पड़ोसियों में कचरा फेंकने और नाली को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में मारपीट हुई। मारपीट के दौरान 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हुए। जिनकी इलाज के दौरान मौत हुई है। मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर मामले में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
Tags
sagar