khabar abhi tak

' सत्ता पान दुकान ' की आड़ में बेची जा रही थी देशी-विदेशी शराब, देखें पुलिस का छापा



जबलपुर।
शीतलामाई मंदिर के पीछे सत्ता पान की दुकान में देशी-विदेशी शराब बेची जा रही थी। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने छापा मारा और मौके पर अर्वेध रूप से बेची जा रही शराब जब्त की। 

घमापुर थाना प्रभारी इंद्रा सिंह ने बताया कि मंगलवार को क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि शीतला माई मंदिर के पीछे सत्ता पान टपरा के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब बेचने के लिये रखा है, जो ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना घमापुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी। सत्ता पान टपरे के पास रंजीत चक्रवर्ती बोरियों एवं कार्टून में अवैध शराब बेचने हेतु रखा था। पुलिस को देखकर भाग गया। मौके पर 1 कार्टून में अंग्रेजी शराब की 8 बाटल, 1 कार्टून में अंग्रेजी शराब की 6 बाटल, 1 कार्टून में शराब के 32 पाव, 1 बोरी में अंग्रेजी शराब के 43 पाव, 1 बोरी में अंग्रेजी शराब के 42 पाव, एक बोरी में 54 पाव देशी शराब, 1 बोरी में 78 पाव देशी शराब कुल कीमती लगभग 15 हजार रूपये की रखी मिली। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त करते हुये फरार आरोपी रंजीत चक्रवर्ती के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत  कार्यवाही की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak