khabar abhi tak

रेलवे स्टेशन के बाहर युवक की लाश मिली, शिनाख्ती के प्रयास जारी


जबलपुर।
मदनमहल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के बाहर आज एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही मदनमहल पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मदनमहल प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पदस्थ सफाई कर्मचारी राकेश कुडाला (37 वर्ष), निवासी धनवंतरी नगर ने पुलिस को सूचना दी कि स्टेशन के बाहर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। ​पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल रवाना कर दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसकी पहचान क्या है, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में युवक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak