khabar abhi tak

युवक का रास्ता रोककर चाकुओं से हमला, बाइक सवार बदमाशों ने रुपए न देने पर मारा

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित माढ़ोताल क्षेत्र में बबलू बंसल नामक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने उस वक्त रोककर चाकुओं से हमला कर दिया। जब वह मजदूरी करके अपने घर ग्राम रैंगवा जा रहा था। हमले में घायल बबलू को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

                                 पुलिस के अनुसार नदीपार तेजगढ़ जिला दमोह निवासी बबलू बंसल उम्र 26 वर्ष जबलपुर के ग्राम रैंगवा माढ़ोताल में किराए का मकान लेकर मजदूरी करता है। बीती रात वह काम से फुरसत होकर पैदल अपने घर जाने के लिए निकला। जब वह माढ़ोताल पहुंचा तो मोटर साइकल सवार दो बदमाशों ने रोककर बबलू से रुपयों की मांग की। बबलू द्वारा मना करने पर बदमाशों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। हमले में बबलू के शरीर पर गंभीर चोटें आई। हमला होते देख राह चलते लोग रुक गए, जिसपर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल श्रमिक बबलू को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak