khabar abhi tak

छोटी लाइन फाटक से ग्वारीघाट तक चला नगर निगम का बुलडोजर


जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशन में अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने छोटी लाइन फाटक से लेकर ग्वारीघाट मार्ग तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया।

सब्जी मंडी और अवैध दुकानों पर कार्रवाई

अभियान की शुरुआत छोटी लाइन फाटक से हुई, जहाँ मुख्य सड़क पर लग रही अवैध सब्जी मंडी को हटाया गया। लंबे समय से यहाँ फुटपाथ और सड़कों पर दुकानें लगने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती थी। इसके बाद टीम ने बंदरिया तिराहा, रामपुर चौक और ग्वारीघाट मुख्य मार्ग पर सघन अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर रखे अवैध होर्डिंग्स, ठेले और गुमटियों को जब्त किया गया। निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो सामान जब्ती के साथ-साथ भारी जुर्माना और जेल भेजने की कार्रवाई भी की जाएगी। ग्वारीघाट मार्ग के धार्मिक महत्व के कारण यहाँ अक्सर ट्रैफिक का दबाव रहता है, ऐसे में इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak