khabar abhi tak

कोलंबो : भारत-पाक मैच पर सटोरियों की टकटकी !


जबलपुर।
15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच विश्वकप टी-20 के क्रिकेट मैच को लेकर पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज ड्रामा थमने नजर नहीं आ रहा है। इससे क्रिकेट सटोरियों की टकटकी अंतरराष्ट्र्ीय क्रिकेट बोर्ड के फैसले पर टिकी हुई है। कोलंबो में होने वाले इस मैच को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने भी उठापटक शुरू कर दी है। आईसीसी ने भी आपातकालीन बैठक बुलाई है, जिसमें इस संबंध में कोई ठोस निष्कर्ष निकल सकता है। लेकिन क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस मैच को लेकर संशय बना हुआ है। उधर, सटोरियों ने इशारा कर दिया है कि यदि मैच होता है तो तगड़ा रेट खोला जाएगा, इससे क्रिकेट सट्टा खिलाड़ियों के बीच कसमकस है।


सूत्रों का कहना है कि भारत-पाक क्रिकेट मैच में अंतराष्ट्र्ीय स्तर पर होने वाले सट्टे के भाव को लेकर पहले से ही खींचतान मचने लगी है। शहर से लेकर उससे जुड़े अन्य राज्यों के बड़े बुकीजों के पसीने छूट रहे हैं। वे तय नहीं कर पा रहे हैं कि इस मैच के शुरू होने के पहले ही गहराए ड्र्ामें के बाद क्या हालत बनेगी़। बुकीज का अनुमान फेल हो रहा है। लोकल स्तर पर होने वाले इस खेल में सटोरियों ने कैश डीलिंग पर जोर दिया है। इन्होंने खिलाड़ियों को इतला कर दिया है कि इस मैच में सारी लगाड़ी नकद होगी।

पुलिस महकमा भी इस मैच को लेकर सक्रिय है। हर संभव जगहों पर नजरे लगाए हुए है। पुराने और नए ठिकानों की खोजबीन में जुटे हुए है। मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया गया हे। पुलिस के जानकार ऐसे लोगों की हर गतिविधियों पर नजर जमाए हुए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गुप्तचर यह कोशिश कर रहे हैं कि इस बार किस तरह से बुकिंग ली जाएगी ताकि पुलिस ऐसे लोगों तक पहुंच सके। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak