khabar abhi tak

ओवरब्रिज पर बाइक खड़ी कर बैठ गए बदमाश, रास्ता पूरी तरह से किया बंद, गैंगस्टर रील मेकर गैंग ने लोगों को धमकाया

 

रीवा। एमपी के रीवा में सिरमौर चौराहा स्थित ओवर ब्रिज पर शातिर बदमाशों की रील मेकर गैंग ने जमकर उत्पात मचाया है। 7 से 8 बदमाशों की गैंग ने ओवर ब्रिज के बीच सड़क पर मोटर साइकल खड़ी कर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया और खुद गाडिय़ों में लेटकर आराम फरमाया। यहां तक कि यहां से गुजर रहे लोगों को धमकी देते हुए खदेड़ दिया। घटना को लेकर यहां से निकल रहे लोग दहशत में आ गए। 

                              बताया गया है कि बदमाशों की गैंग मोटर साइकलें लहराते हुए ओवर ब्रिज पर पहुंच गई। काफी देर तक बदमाश मोटरसाइकल से इधर से उधर लहराते हुए चल रहे थे। कुछ देर बाद बीच में मोटरसाइकलें खड़ी कर सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया। गैंगस्टर रील मेकर गैंग की इस करतूत ने राहगीरों घबरा गए, इस बीच कुछ लोगों ने सड़क बंद करने का विरोध किया तो युवकों ने गाली गलौज कर धमकी देना शुरु कर दिया। यहां तक कि कुछ लोगों को खदेड़ दिया। आलम यह रहा है कि ओवर ब्रिज पर रास्ता बंद हो गया, राह चलते लोग वापस लौटने के लिए मजबूर हो गए। इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद युवकों को थाना लाकर मोटर साइकलें जब्त कर चालानी कार्रवाई की गई। लेकिन  इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि कुछ युवा खुद को कानून से ऊपर समझते हैं और सड़क को अपनी गैंगस्टर स्टाइल की रील शूटिंग के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak