मप्र का बजट विकास और जनकल्याण का संतुलित दस्तावेज - प्रभात साहू


जबलपुर।
पूर्व महापौर प्रभात साहू ने बजट की सराहना करते हुए इसे “जनविश्वास का बजट” और विकसित भविष्य की ओर एक मजबूत कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट जबलपुर सहित पूरे महाकौशल क्षेत्र के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। बजट प्रावधानों पर चर्चा करते हुए साहू ने कहा कि अधोसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल योजनाओं के लिए बढ़ाया गया फंड शहर के नियोजित विस्तार में सहायक होगा। औद्योगिक निवेश और रोजगारोन्मुख पहलों से स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर पंप और कृषि प्रोत्साहन योजनाओं से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का विस्तार परिवारों को आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा। यह बजट जबलपुर को शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित कर “विकसित मध्यप्रदेश” के संकल्प को साकार करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post