khabar abhi tak

भाजपा पार्षद की पत्नी की दिन-दहाड़े चाकू मारकर हत्या, पिता के घर से लौटते वक्त बदमाशों ने आटो से बाहर निकालकर मारा..!

मंदसौर। एमपी के मंदसौर स्थित अभिनंदन क्षेत्र में आज शाम 6 बजे के लगभग  भाजपा पार्षद शाहिद मेव की पत्नी रुबीना की चाकू मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने रुबीना पर उस वक्त हमला किया है जब वे अपने पिता के घर से लौट कर आटो में बैठ रही थी। सरेराह की गई हत्या से अभिनंदन क्षेत्र में चीख पुकार व अफरातफरी मच गई थी। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। 

                               पुलिस अधिकारियों के अनुसार रुबीना अपने पिता से मिलने के लिए गई थी। जहां से वे बाहर आई और आटो रोककर बैठी तभी मोटर साइकल से आए दो बदमाशों ने रुबीना को आटो से बाहर खींच लिया। रुबीना कुछ समझ पाते इससे पहले बदमाशों ने उनपर चाकुओं से दनादन वार करना शुरु कर दिया। हमला होते ही वे सड़क पर गिर गई, वहीं आसपास से गुजर रहे लोगों ने देखा तो चीख पुकार मच गई, इस बीच हमलावर मौके से भाग निकले। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिन्होने रुबीना को अस्पताल पहुंचाते हुए पुलिस को खबर दी। अस्पताल में डाक्टरों ने रुबीना को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज व लोगों से पूछताछ के बाद आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। खबर है कि मामले में  साहिल नामक युवक का नाम सामने आया है। जिसपर वारदात को अंजाम देने का संदेह है। साहिल परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। 

पार्षद की तीसरी पत्नी थी रुबीना- 

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि रुबीना पार्षद शाहिद मेव की तीसरी पत्नी थी, जबकि रुबीना का यह चौथा विवाह बताया जा रहा है। इस तथ्य को भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है और पारिवारिक व निजी विवादों से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak