बताया गया है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को खबर मिली कि शकील नामक युवक एक होटल के कमरा नम्बर 205 में हिन्दू लड़की को लेकर रुका है। जिसपर आज कार्यकर्ता एकत्र होकर होटल पहुंच गए, उन्होने रुम का दरवाजा खटखटाया तो शकील ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद कार्यकर्ता दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुस गए। जिन्होने युवक को पकड़कर कमरे की तलाशी ली तो आलमारी में एक हिन्दू लड़की छिपी थी, जिसने लोगों को देखते ही कहा कि भाई हमें बचा लें। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शकील को पकड़ा और घसीटते हुए बाहर ले आए। बीच सड़क पर शकील को जमकर पीटा और जुलूस निकालकर थाना तक ले गए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि शकील नामक युवक के मोबाइल फोन में कई लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो व फोटो मिले है। कुछ वीडियो में लड़कियां रोते हुए खुद को छोडऩे की बात कह रही है। जबकि युवक उनसे सौदेबाजी करता सुनाई दे रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक शकील को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीडि़ता को बयान और काउंसलिंग के लिए छतरपुर स्थित महिला हेल्प डेस्क भेजा गया है। मोबाइल में मिले वीडियो और लड़की के बयानों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
Tags
madhya-pradesh