khabar abhi tak

शादी का सपना लेकर घर से निकली थी तनु, खेत में मिली लाश, मेहंदी बयां कर रही प्रेम कहानी का खौफनाक अंत


जबलपुर
। सिमरिया-रैगंवा गांव में एक खेत के पास मिली 18 वर्षीय युवती के शव की शिनाख्त गढ़ा निवासी तनु के रूप में हुई है। तनु 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) की रात से घर से लापता थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। मृतका के हाथों पर मेहंदी से 'ईशु-तनु' लिखा हुआ था, जिससे पुलिस का संदेह और गहरा गया है। परिजनों ने बताया कि तनु का तिलवारा निवासी ईशु नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था और वह संभवतः शादी के इरादे से घर से निकली थी। घटना के बाद से आरोपी युवक भी फरार बताया जा रहा है।

​सोशल मीडिया से हुई शिनाख्त 

​सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों के माध्यम से माता-पिता ने शव की पहचान की। घटनास्थल पर युवती लहंगा-चुन्नी पहने हुई पाई गई थी, जबकि उसके सिर और चेहरे पर भारी पत्थर से वार किए जाने के निशान मिले हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के मुताबिक, हत्या की निर्दयता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। अब तक शहर के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है। पुलिस फरार युवक की तलाश में जुटी है ताकि हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak