khabar abhi tak

जबलपुर में मेट्रो हास्पिटल से मरीज के सोने के जेवर चोरी, जांच के लिए जेवर उतारकर बैग में रखे थे

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में दमोहनाका स्थित मेट्रो हास्पिटल में उस वक्त अफरातफरी व हड़कम्प मच गया। जब वेटिंग हाल में मरीज का सोने के जेवरों से भरा बैग अज्ञात तत्व चोरी कर भाग निकला। बैग चोरी होने की शिकायत मरीज के परिजन ने गोहलपुर थाना में की। जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी के फुटेज निकाले है। पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। 

                                    पुलिस अधिकारियों के अनुसार कटनी के स्लीमनाबाद निवासी शिवम अग्रहरी उम्र 30 वर्ष की मां को अचानक सीने में दर्द उठ गया, जिसके चलते वे रात को ही दमोहनाका स्थित मेट्रो हास्पिटल लेकर पहुंचे। यहां पर ईसीजी जांच के लिए डाक्टर के कहने पर शिवम ने मां के सोने के जेवर बैग में भरकर बैग वेटिंग हाल में रख दिए। इस दौरान अज्ञात तत्व ने सोने के जेवरों से भरा बैग चोरी कर लिया। रात करीब 12.30 बजे के लगभग देखा तो वेटिंग हालत में रखा सोने के जेवरों से भरा बैग गायब था। मरीज के परिजन शिवम ने अस्पताल प्रबंधन को जानकारी देते हुए अपने स्तर पर बैग की तलाश की लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो गोहलपुर थाना पहुंचकर शिकायत की है। बैग में मां क ा सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, बाली, चांदी की पायल, बिछिया और संतान सप्तमी की चूडिय़ां रखी थी। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत प्रकरण दर्ज कर   अज्ञात चोर की तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak