जबलपुर। एमपी के जबलपुर जिले के मानेगांव चंपा नगर निवासी पायल बसु ने ग्वारीघाट थाने में लिखित शिकायत देकर बताया की उसके पति प्रखर घोष एवं उसके पिता तथा सास ने 13 फरवरी 2025 यानी शादी के दिन के बाद से ही दहेज की मांग प्रारंभ कर उसके साथ मारपीट एवं उसे प्रताडऩा देना शुरू कर दिया। इसके अलावा उसके पति ने कई स्त्रियों से अवैघ संबंध भी स्थापित किए।
शिकायतकर्ता ने कई दस्तावेज एवं मोबाइल के साक्ष्य भी प्रस्तुत किये जिस पर ग्वारीघाट थाने में पति प्रखर घोष, ससुर सुमेशचन्द्र घोष एवं सास ज्योति घोष के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 351(2) तथा दहेज अधिनियम की धारा 3 एव 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
