khabar abhi tak

जबलपुर: होली की छुट्टी की तारीख में बदलाव,कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले


जबलपुर जिला प्रशासन ने कर्मचारियों की निरंतर मांग को देखते हुए स्थानीय अवकाश की तिथि में आंशिक संशोधन किया है। 

जबलपुर। जिला प्रशासन ने वर्ष 2026 के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश की सूची में आंशिक संशोधन किया है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी नवीन आदेश के अनुसार, अब जबलपुर जिले में होली के दूसरे दिन के उपलक्ष्य में 4 मार्च 2026 बुधवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गेहलोत ने इस संशोधन की पुष्टि की है। 
  
  गौरतलब है कि इससे पहले जारी किए गए आदेश में होली के भाईदूज पर्व हेतु 5 मार्च 2026 गुरुवार को स्थानीय अवकाश निर्धारित किया गया था। प्रशासन ने अब उक्त आदेश को संशोधित करते हुए गुरुवार के स्थान पर बुधवार को छुट्टी का निर्णय लिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिसके तहत जिले के समस्त शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं अब 4 मार्च को बंद रहेंगे। नागरिकों और संबंधित विभागों को इस बदलाव के अनुरूप अपनी कार्ययोजना बनाने की सलाह दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak