khabar abhi tak

पुणे-सुपौल एक्सप्रेस में यात्री पर चाकू से हमला करने वाला अवैध वेंडर गिरफ्तार


जीआरपी ने सीसीटीवी और सुरागों के आधार पर इटारसी से आरोपी को दबोचा

जबलपुर। पुणे-सुपौल एक्सप्रेस में एक यात्री पर जानलेवा हमला करने वाले अवैध वेंडर को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 15 फरवरी को उस समय हुई थी जब ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर भिटौनी स्टेशन के पास थी। इस वारदात के बाद से ही रेल परिसर और ट्रेनों में अवैध वेंडरों की सक्रियता को लेकर सुरक्षा पर सवाल उठ रहे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नर्मदापुरम निवासी संजय उर्फ दीपक सिंह ट्रेन में अवैध रूप से सामान बेच रहा था। इसी दौरान उसका यात्री राहुल सिंह राजपूत से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि आरोपी संजय ने राहुल पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल यात्री को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

​इटारसी से किया आरोपी को गिरफ्तार

घटना के बाद जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। ट्रेन में मौजूद यात्रियों, स्टाफ के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। कड़ी मशक्कत के बाद जीआरपी ने इटारसी में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास वेंडिंग का कोई वैध लाइसेंस नहीं था और उसके विरुद्ध पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। रेलवे प्रशासन ने अब ट्रेनों में अवैध वेंडरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak