khabar abhi tak

जीआरपी को स्टेशन में मिला 8 लाख का सोना


जबलपुर। 
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चेकिंग के दौरान जीआरपी को एक लावारिस ट्रॉली बैग मिला। बैग की तलाशी लेने पर उसमें करीब 50 हजार रुपये नगद और 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए। जांच के बाद पता चला कि यह बैग एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी का है, जो जल्दबाजी में इसे प्लेटफॉर्म पर ही भूल गए थे।

शादी में जाते समय जल्दबाजी में हुई चूक

​मिली जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड डीएसपी प्रभात शुक्ला अपने परिवार के साथ इटारसी में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में उनका कीमती सामान और नकदी से भरा ट्रॉली बैग प्लेटफॉर्म पर ही छूट गया। जब प्लेटफॉर्म पर बैग लावारिस हालत में मिला, तो सुरक्षा की दृष्टि से जीआरपी ने तत्काल मोर्चा संभाला। आसपास के यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन जब कोई दावेदार सामने नहीं आया, तो नियमानुसार बैग को कब्जे में लेकर उसकी जांच की गई।

जीआरपी के पुलिसकर्मियों को मिला पुरस्कार

​थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि बैग के अंदर रखे दस्तावेजों और अन्य जानकारियों के आधार पर रिटायर्ड डीएसपी प्रभात शुक्ला से संपर्क किया गया। पहचान की पुष्टि और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद जीआरपी ने पूरा सामान सुरक्षित रूप से उन्हें सौंप दिया। अपना कीमती सामान वापस पाकर रिटायर्ड अधिकारी ने पुलिस टीम की ईमानदारी की जमकर सराहना की। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए टीम के सदस्य एसआई नरेश चौधरी, आनंद यादव और उमेश चोरे को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak