khabar abhi tak

10वीं का पेपर देते वक्त छात्रा की मौत,डॉक्टरों ने जताई हार्ट अटैक की आशंका, परिजन बोले, घर से जाते वक्त ठीक थी

 

मुरैना। एमपी के मुरैना में बोर्ड  परीक्षा दे रही छात्रा वर्षा बेहोश होकर गिर पड़ी। स्कूल स्टाफ ने परिजन को फोन लगाया और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने छात्रा को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर ग्वालियर के जयारोग्य हॉस्पिटल पहुंचे। यहां भी डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की।

                                    बताया गया है कि सेंट पॉल स्कूल में अध्ययनरत छात्रा वर्षा कुशवाहा दसवीं की परीक्षा देने बानमौर के पंडित नेहरू पार्ट टू कॉलेज के केंद्र में परीक्षा देने गई थी। यहां पर वह 10वीं बोर्ड का गणित का पेपर देर रही थी। इस दौरान वर्षा की तबियत बिगड़ी और वह बेहोश हो गई। छात्रा को बेहोश होते देख परीक्षा केंद्र में हड़कम्प मच गया। तत्काल परिजनों को खबर देकर टीचर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन पहुंचे और वर्षा को ग्वालियर स्थित जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर भी डाक्टरों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत को लेकर कलेक्टर लोकेश जांगिड़ ने दुख व्यक्त किया है। डाक्टरों का कहना है कि संभवत: छात्रा की मौत हार्ट अटैक से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। 

चाचा बोले, पेपर देने गई थी तो अच्छी थी

वर्षा के चाचा अवधेश कुशवाह ने कहा कि मेरा छोटा भाई अजय कुशवाह, वर्षा व उसके भाई को परीक्षा दिलाने एग्जाम सेंटर पर लेकर गए थे। परीक्षा केन्द्र में जाते वक्त वर्षा पूरी तरह ठीक थी। अंदर क्या हुआए वह पता नहीं। कुछ देर बाद परीक्षा केंद्र के कर्मचारी ने बाहर निकलकर अजय को बुलाया। वर्षा की तबीयत खराब होने की बात कहकर अंदर ले गया। वहां टीचर वर्षा के हाथ-पैर मल रहे थे। अजय स्कूल स्टाफ की मदद से उसे अस्पताल ले गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak