khabar abhi tak

कॅरियर अवसर मेला: महाकोशल कॉलेज में 810 युवाओं ने कराया पंजीयन, 159 को मिला प्लेसमेंट


जबलपुर।
स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना एवं जिला रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल स्वशासी महाविद्यालय में 'एक दिवसीय युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार जिला स्तरीय वृहद कॅरियर अवसर मेला' का सफल आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में जिले भर के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें से 159 युवाओं का चयन प्लेसमेंट के प्रथम चरण के लिए किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विनीत रजक एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अपने संबोधन में श्री रजक ने कहा कि ऐसे मेलों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे न केवल स्वयं रोजगार प्राप्त करें, बल्कि स्वरोजगार स्थापित कर दूसरों को भी रोजगार प्रदान करने में सक्षम बनें। उन्होंने जोर दिया कि रोजगार मेला युवाओं के कॅरियर की दिशा तय करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होता है।

विविध स्टॉल और दिव्यांग विद्यार्थियों की प्रतिभा बनी मुख्य आकर्षण


मेले के दौरान युवाओं के मार्गदर्शन हेतु जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार केंद्र, श्रम विभाग और नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर के विशेष स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से विद्यार्थियों को औद्योगिक जगत की मांग और वर्तमान में उपलब्ध विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मेले का विशेष आकर्षण महाविद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी रही। इन उत्पादों की बिक्री से प्राप्त राशि सीधे संबंधित दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रदान की गई, जिसने उपस्थित सभी जनों की सराहना बटोरी।

​ऐसे अवसर बढ़ाते हैं हौसला:शुक्ल

​मेला संयोजक प्रो. अरुण शुक्ल ने बताया कि इस अवसर पर लगभग 810 युवाओं ने ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से पंजीयन कराया था। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि एक ही छत के नीचे विभिन्न कंपनियों का आना युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आशीष राव, एमएस मरकाम और डॉ. नेहा दबे उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. रविश ताजिर तमन्ना द्वारा किया गया और आभार प्रदर्शन एम.एस. मरकाम ने किया। कार्यक्रम में डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. राजेश शामकुवंर, डॉ. ज्योति जुनगरे, डॉ. तृप्ति उकास, डॉ. मनीषा कोल, डॉ. जया वाजपेयी, डॉ. ज्योति जैन, डॉ. संघप्रिया तिवारी, डॉ. मीनाक्षी मेरावी, सुश्री उमा भारती, पारस माखीजा, सोनम करसोलिया, कृतिका वर्मा, नवनीत महेश्वरी, श्रीमती सीमा सिंह जग्गी एवं सीमा सिंह की प्रमुख रूप से उपस्थिति रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak