khabar abhi tak

ईंटों से भरा ट्रक खाई में गिरा, महिला की मौत, 6 घायल, स्टेयरिंग फेल होने से हादसा

 

  दमोह। एमपी के दमोह स्थित पाटन गांव में आज दोपहर दो बजे के लगभग ईंटों से भरा ट्रक स्टेयरिंग फेल होने से घाटी में गिरकर पलट गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं 6 श्रमिकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिनहे उपार के लिए  नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है। 

                               बताया गया है कि बक्सवाहा छतरपुर से ईंट भरकर ट्रक दमोह के लिए रवाना हुए, जिसमें एक महिला सहित सात श्रमिक सवार थे। ट्रक जब दमोह के पाटन गांव से आगे बढ़ रहा था। इस दौरान घाटी पर स्टेयरिंग फेल होने से गिरकर गया, हादसे में एक महिला की दबने से मौत हो गई। वहीं 6 श्रमिकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। ट्रक को खाई में गिरते श्रमिकों में चीख पुकार मच गई थी। शोर सुनकर राह चलते लोग रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को हटा रेफर कर दिया गया। हादसे में कमला आदिवासी नामक महिला की मौत हो गई है। वहीं चेतराम आदिवासी, रामकरण निषाद, भगवानदास आदिवासी, मूलचंद आदिवासी, पन्ना लाल आदिवासी और पप्पू आदिवासी को चोटें आई है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak