khabar abhi tak

पत्नी के प्रेमी ने हत्या कर सेप्टिक टेंक में फेंकी लाश, 6 माह से लापता युवक का कंकाल मिला

 

सागर। एमपी के सागर स्थित देवरी में 6 माह से लापता युवक का आज सेप्टिक टेंक में कंकाल मिला। युवक प्रिंस बाल्मीक की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने की। इसके बाद लाश को सेप्टिक टेंक में फेंक दिया था। पुलिस ने आज आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात करना स्वीकार लिया। पुलिस ने सेप्टिक टैंक से मानव कंकाल के अवशेष बरामद कर जांच के लिए लैब भेजा गया है। डीएनए जांच के बाद मृतक की पहचान स्पष्ट हो पाएगी। हालांकि प्राथमिक रूप से मृतक की पहचान लापता प्रिंस के रूप में ही मानी जा रही है।

                                पुलिस के अनुसारए प्रिंस पिता राजेश वाल्मीकि उम्र 22 साल निवासी लक्ष्मीनगर बहेरिया सागर अपनी पत्नी के साथ देवरी में रहता था। 20 अगस्त को प्रिंस अचानक लापता हो गया। घर नहीं लौटने पर 22 अगस्त को उसकी पत्नी तुलसी बाई ने देवरी थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने आखिरी बार पति प्रिंस को 20 अगस्त की शाम 7 बजे देखा था। मामला दर्ज कर पुलिस ने प्रिंस की तलाश शुरू की। छानबीन के दौरान प्रिंस के परिजन ने उसकी पत्नी के पूर्व प्रेमी शोएब पिता नमाज खान उम्र 23 साल निवासी देवरी पर संदेह जताया। संदेह के आधार पर देवरी पुलिस ने शोएब को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई दो दिन तक पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा। लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने आज हत्या करना स्वीकार लिया। उसने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त की रात प्रिंस वाल्मीकि शराब के नशे में था। वह देवरी के गांधी वार्ड स्थित सनसाईन स्कूल के पीछे बने ग्राउंड में बैठा था। जहां पर मौका मिलते ही उसने पत्थर से सिर कुचलकर प्रिंस की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद शव को पास में बने सेप्टिक टैंक में धकेल दिया था। आरोपी के मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। वह प्रिंस को रास्ते से हटाना चाहता था। इसलिए हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak