साल का पहला सूर्य ग्रहण, बदलेगी 5 राशियों की किस्मत !


जबलपुर।
महाशिवरात्रि के दो दिन बाद साल का पहला सूर्यग्रहण पड़ने वाला है। यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन ज्यातिषशास्त्रियों के मुताबिक इस ग्रहण का प्रभाव पांच राशियों की किस्मत बदल देगा।

ज्योतिषशास्त्री पंडित कामता प्रसाद तिवारी के मुताबिक 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व के ठीक दो दिन बाद 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगेगा। ज्योतिषविदों के अनुसार यह ग्रहण कुछ खास राशियों के लिए भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है।

भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। धर्म-कर्म में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि उनके निवेश और करियर पर इसका क्या असर होगा।

इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह ग्रहण करियर में उन्नति के नए अवसर लेकर आएगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है और व्यापारियों का मुनाफा दोगुनी रफ्तार से बढ़ने के योग हैं।

मिथुन राशि

आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। विशेषकर खेल.कूद से जुड़े लोगों के लिए यह समय स्वर्णिम रहने वाला है।

सिंह राशि

नौकरी में इन्क्रीमेंट और पदोन्नति की संभावनाएं प्रबल हैं। व्यापार में कोई बड़ी और महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

तुला राशि

रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। नई संपत्ति या वाहन खरीदने का सुख प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन प्राप्ति के मार्ग आसान होंगे और परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी का माहौल रहेगा। नया कार्य शुरू करने के लिए यह सबसे सटीक समय है।

नोट- यह आलेख धर्म मान्यताओं, ज्योतिषविज्ञान और परम्परा पर आधारित है। ' खबर अभी तक  ' इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post