जंगल में बांधकर रखे गए थे 56 गौ-वंश, बजरंग दल कार्यकर्ताओं को देखकर भागे तस्कर

 

दमोह। एमपी के दमोह में जबेरा स्थित सगोड़ी के जंगल में आज तस्करों में उस वक्त भगदड़ मच गई। जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दबिश दी, देखा कि जंगल में करीब 56 गौ-वंश बांधकर रखे थे, जिन्हे कार्यकर्ताओं ने मुक्त कराया। 

                                 बताया गया है कि संगोड़ी के जंगल में भटरिया पौड़ी तालाब के पास 56 मवेशियों को बांधा गया था। सभी मवेशियों के गले में रस्सियां बंधी थीं ताकि वे भाग न सकें और उन्हें चोरी-छिपे ले जाया जा सके। आज दोपहर के वक्त बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को खबर मिली तो बड़ी संख्या में पहुंच गए, जिन्हे देख तस्कर जंगल के रास्ते भाग निकले। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों ने सभी मवेशियों को रस्सियों से मुक्त कराया। बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष रघुराज यादव ने बताया कि इन मवेशियों को वध करने के उद्देश्य से सुनसान इलाके में बांधकर रखा गया था। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने मवेशियों को तस्करों से मुक्त कराकर पुलिस को सूचित कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गौ-वंश को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भेजा, इसके बाद गौशाला सुरक्षित पहुंचाया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post