जबलपुरी मटर : नई मटर मंडी में ' मटर ' का नया रिकार्ड, 50 हजार क्विंटल से अधिक आवक


जबलपुर।
देसी मटर ने इस वर्ष पुराने सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। कृषि उपज मंडी में इस वर्ष अभी तक करीब 50 हजार क्विंटल से अधिक मटर आया है। इससे मंडी को अतिरिक्त आय 12 लाख रूपयों से अधिक हुई है।

कृषि उपज मंडी के सचिव आरके सैय्याम ने बताया कि नई मटर मंडी बनने के बाद इस साल मटर आवक बढ़ा है। नई मंडी की व्यवस्थाएं कृषकों को पसंद आई है, जिससे वे सीधे नई मंडी पहुंचे हैं, जिसका असर मटर आवक पर पड़ा है।


कृषि उपज मंडी के डाटा को को देखें तो गत वष्र मटर आवक 206240 क्विंटल हुआ था, जिससे मंडी की आय 4052160 रूपए हुई थी। वहीं, इस वर्ष जिले से मटर की आवक 250554 क्विंटल अभी तक हुई है। इससे आय 5230450 रूपए आई है, जो गत वर्ष की तुलना में 12 लाख 25 हजार रूपए अधिक है। सैय्याम का कहना है कि अभी मटर का सीजन करीब एक माह और बचा है, जिससे उम्म्ीद है कि आय का आंकड़ा दो गुना हो सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post