khabar abhi tak

एमपी : भिंड में बस और कार की भीषण टक्कर से 5 की मौत, 7 लोग गंभीर घायल

भिंड. एमपी के भिंड जिले में ग्वालियर हाईवे से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-719 पर शुक्रवार व शनिवार की दरमियानी देर रात बरात से ग्वालियर लौट रही बस ने कार को मारी टक्कर दी। जिससे हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हैं।

सूचना मिलते ही गोहद चौराहा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों में से 2 की बेहद गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि, एक तेज रफ्तार बस भिंड में बारात छोड़कर वापस ग्वालियर की ओर जा रही थी। इसी दौरान जिले के छीमका के पास उसने यात्रियों से भरी एक ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, जिसे बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak