होली पर रेलवे बिहार के लिए चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जबलपुर मंडल से होकर चलेंगी, देखें शेड्यूल

जबलपुर. रंगों के पर्व होली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष ट्रेनों के संचालन का बड़ा फैसला लिया है। इस क्रम में सोगरिया-दानापुर, रानी कमलापति-दानापुर और दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन रूट पर होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये तीनों ट्रेने पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल से होकर चलेंगी.

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09821/09822 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया साप्ताहिक होली स्पेशल का संचालन 28 फरवरी से 9 मार्च तक किया जाएगा। यह ट्रेन सोगरिया से शनिवार और दानापुर से सोमवार को चलेगी। रास्ते में यह बारां, गुना, अशोकनगर, कटनी, सतना, माणिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 01667/01668 रानी कमलापति-दानापुररानी कमलापति होली स्पेशल (वाया जबलपुर) का संचालन 27 फरवरी से 3 मार्च तक किया जाएगा। यह ट्रेन रानी कमलापति से शुक्रवार और सोमवार तथा दानापुर से शनिवार और मंगलवार को चलेगी। यह इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 08751/08752 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग होली स्पेशल का संचालन 1 से 4 मार्च तक किया जाएगा। यह ट्रेन रायपुर, उसलापुर, शहडोल, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, झांसी, आगरा छावनी और मथुरा होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post