khabar abhi tak

चांदी फिसली, 20 दिनों में दो लाख गिरी


जबलपुर।
चांदी में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। शेयर बाजार के आंकड़े बता रहे हैं कि पिछले 20 दिनों में चांदी दो लाख रूपए टूटी है, जबकि 29 जनवरी को यह एतिहासिक शिखर 4.20 लाख पर पहुंच गई थी। मौजूदा हालात में यह 2.25 लाख पर आ गई है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह आंकड़ा और नीचे जा सकता है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मंगलवार को चांदी 2,28,783 पर बंद हुई। यानी अपने ऑल.टाइम हाई से चांदी में ₹1,91,000 से ज्यादा का बड़ा क्रैश देखा जा चुका है।  शेयर बाजार एक्सपर्ट आशुतोष जैन के मुताबिक चांदी में गिरावट का यह सिलसिला अभी रुकने वाला नहीं है। यदि वैश्विक स्थितियां इसी तरह बनी रहीं, तो जून-जुलाई 2026 तक चांदी का भाव ₹1.90 लाख प्रति किलो के स्तर तक गिर सकता है। मजबूत होता डॉलर और कम होता जियोपॉलिटिकल तनाव कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा है। हालांकि, इंडस्ट्रियल डिमांड से मामूली सहारा मिल सकता है, लेकिन वह बड़ी गिरावट को रोकने में नाकाफी है।

चांदी में 5.5 की भारी गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल 2,25,000 का स्तर चांदी के लिए सबसे महत्वपूर्ण सपोर्ट है। अगर आज या आने वाले दिनों में भाव इस स्तर के नीचे फिसलता है, तो बिकवाली का दबाव और बढ़ जाएगा। एशियाई बाजारों में छुट्टियों के कारण लिक्विडिटी कम रही, जिससे कीमतों में गिरावट और तेज हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak