khabar abhi tak

रीवा से रायपुर के लिए सीधी उड़ान 15 मार्च से शुरू होगी, एमपी और छत्तीसगढ़ के बीच कनेक्टिविटी होगी मजबूत

 
रीवा.
विंध्य क्षेत्र को हवाई नक्शे पर एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। रीवा अब छत्तीसगढ़ की राजधनी रायपुर से सीधे जुडऩे वाला है। 15 मार्च से रीवा एयरपोर्ट से रायपुर के लिए नियमित विमान सेवा शुरू होगी। इससे पहले रीवा से नई दिल्ली और इंदौर के लिए फ्लाइट सेवा शुरू हो चुकी है।

नई सेवा को विंध्य क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। रीवा-रायपुर सीधी उड़ान शुरू होने से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर विंध्य और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों के लोगों को अब लंबी और थकाऊ सड़क यात्रा से राहत मिलेगी।

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। उनके अनुसार रीवा से रायपुर विमान सेवा शुरू होना औद्योगिक, व्यावसायिक और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देगा। सरकार का लक्ष्य विंध्य को प्रदेश का मजबूत ग्रोथ सेंटर बनाना है और बेहतर कनेक्टिविटी उसी दिशा में अहम कदम है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak