khabar abhi tak

जज्बे को सलाम: महाकोशल कॉलेज में दिव्यांगों की 100 मीटर दौड़ और क्रिकेट की धूम


जबलपुर। 
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल स्वशासी महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग द्वारा 'दिव्यांग वार्षिकी खेलकूद प्रतियोगिता' का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ 100 मीटर दौड़ और क्रिकेट स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 सशक्तिकरण का माध्यम हैं खेल

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वेद नारायण प्रकाश (प्राध्यापक, होमसाइंस महाविद्यालय, जबलपुर) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करते हैं, बल्कि दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और सामाजिक समावेश को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल के माध्यम से दिव्यांग छात्र महत्वपूर्ण सामाजिक कौशल सीखते हैं और आत्मनिर्भर बनकर समाज में परिवर्तन के वाहक बनते हैं। वहीं, संभागीय नोडल अधिकारी प्रो. अरुण शुक्ल ने टीम वर्क और संवाद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान करना सिखाते हैं।

इनकी रही सक्रिय भूमिका

​प्रतियोगिता के सफल आयोजन में क्रीड़ा अधिकारी डॉ. ज्योति जुनगरे का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की ओर से ​डॉ. मनीषा कोल,डॉ. दीपिका जैन,डॉ. शिवेन्द्र सिंह परिहार, सुखदेव चौरसिया,डॉ. महेन्द्र कुशवाहा,डॉ. तरुणेन्द्र साकेत, सुरेश रजक,अंकिता रजक व अर्नव शर्मा का सहयोग रहा। यह आयोजन दिव्यांग विद्यार्थियों की खेल भावना और उनके अदम्य साहस को समर्पित रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak