khabar abhi tak

पुलिस आरक्षक की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 10 पेज के सुसाइड नोट में पति के महिला SI से संबंध, सास की प्रताडऩा का जिक्र

छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा स्थित चंदन गांव की आर्शीवाद कालोनी में देर रात पुलिस आरक्षक चंद्रकिशोर रघुवंशी की पत्नी प्रीति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रीति रघुवंशी के आत्महत्या किए जाने की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसे जांच के दौरान प्रीति द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पति के महिला एसआई से संबंध व सास द्वारा प्रताडि़त किए जाने का जिक्र किया है। 

                                पुलिस अधिकारियों के अनुसार पार्ढुना के लोधीखेड़ा थाना में पदस्थ आरक्षक चंद्रकिशोर रघुवंशी अपने परिवार के साथ आर्शीवाद कालोनी में निवासरत है। यहां पर बीती देर रात आरक्षक की पत्नी प्रीति ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह प्रीति कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन पहुंचे, देखा तो प्रीति फांसी के फंदे पर झूल रही है। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान मृतका के पास से 10 पेज का सुसाइड नोट मिला है। वहीं एक कॉपी के अन्य आठ पन्नों पर भी उसने अपनी आपबीती लिखी है। सुसाइड नोट में मृतका ने बीमारी के कारण मानसिक तनाव, पति और सास के रूखे व्यवहार का उल्लेख किया है। सुसाइड नोट में सबसे गंभीर आरोप पति के पांढुर्ना में पदस्थ एक महिला सब इंस्पेक्टर के साथ कथित संबंधों को लेकर लगाया गया है। मृतका ने लिखा है कि इसी वजह से घर में पारिवारिक विवाद होता था। नोट में इस बात का भी उल्लेख है कि उसने पूर्व में इस संबंध में पांढुर्ना में अधिकारियों से शिकायत भी की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मर्ग जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

13 साल का बेटा, 15 साल पहले हुई थी शादी-

पुलिस अधिकारियों को पूछताछ में पता चला कि प्रीति की शादी करीब 15 साल पहले चंद्रकिशोर के साथ हुई थी। जिनका 13 साल का एक बेटा भी है। वह मूल रूप से बैतूल जिले के बहमनी की रहने वाली थी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak