पुलिस को मौके से अवनी मेहतो के नाम से एक आधार कार्ड मिला है। जबकि तलाशी के दौरान दो अलग-अलग आधार कार्ड बरामद होने से मामला और संदिग्ध हो गया है। मृतक का मोबाइल फोन गायब बताया जा रहा है, जिससे पुलिस हत्या, दुर्घटना या अन्य किसी एंगल से भी जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में शव पर किसी प्रकार की बाहरी गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि पुलिस दुर्घटना की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही। ट्रेन में यात्रा के दौरान गिरने, फिसलने या अचानक तबीयत बिगडऩे जैसे पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Tags
madhya pradesh