khabar abhi tak

कजरवारा प्रीमियर लीग: रोमांचक फाइनल में एटी ग्रुप ने मारी बाजी


जबलपुर
। कजरवारा के  शिवपुरी ग्राउंड में आयोजित 15 दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में  एटी ग्रुप ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर जीत हासिल की और ट्रॉफी के साथ 21 हजार रुपये की नकद राशि पर कब्जा जमाया। जीत के बाद कजरवारा क्षेत्र में खिलाड़ियों की विजय रैली निकाली गई।

​32 टीमों के बीच हुआ कड़ा मुकाबला

​18 जनवरी से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में शहर की 32 नामचीन टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मुकाबले में रेहान बॉयज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ए.टी. ग्रुप के सामने 12 ओवर में 155 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। हालांकि, ए.टी. ग्रुप के बल्लेबाजों ने तूफानी खेल दिखाते हुए इस लक्ष्य को मात्र 8 ओवरों में ही हासिल कर लिया। विजेता टीम की ओर से रत्नेश पिल्लै ने शानदार 40 रनों की पारी खेली। विजेता टीम को सामाजिक कार्यकर्ता अस्सू ठाकुर और अभय उपाध्याय द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में ​विवेक यादव,​विनय दहिया,​सत्यम पटेल,​विशाल रजक,विवेक रजक व अमन रजक की भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak