khabar abhi tak

WCR में एक माह में रेल यात्रियों की संख्या में 7 फीसदी वृद्धि, 219 करोड़ रुपये से अधिक की ऑरिजनेटिंग आय हुई

आरक्षित एवं अनारक्षित मिलाकर 94 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की

 जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों के यात्री यातायात में निरंतर वृद्धि हो रही है। महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के दिसम्बर माह में यात्री यातयात से 219 करोड़ 90 लाख रूपये ऑरिजनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया, जो पिछले वर्ष इसी माह के रेवेन्यू 194 करोड़ 72 लाख रूपये की तुलना में लगभग 13 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान आरक्षित एवं अनारक्षित मिलाकर कुल 94 लाख 01 हजार यात्रियों ने यात्रा की जो गत वर्ष इसी माह की तुलना में लगभग 07 प्रतिशत अधिक है। 

  इसी प्रकार दिसम्बर माह में यात्री यातायात से मंडल वाइस बात करे तो जबलपुर मण्डल ने 34 लाख 13 हज़ार यात्रियों से रूपये 83 करोड़ 56 लाख, भोपाल मण्डल ने 34 लाख 30 हज़ार यात्रियों से रूपये 86 करोड़ 69 लाख एवं कोटा मण्डल ने 25 लाख 58 हज़ार यात्रियों से रूपये 49 करोड़ 65 लाख ऑरिजनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया है। 

 यात्री यातायात के लिए पमरे द्वारा निम्नलिखित प्रयास किये जा रहे

- यात्रियों कि सुविधा के लिए आईसीएफ कोच के रैक को एलएचबी कोच के रैक कोच सरंचना में परिवर्तित किये जा रहे है। 

- स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा हैं।  

- पमरे से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को विस्तारित कर चलाया जा रहा हैं।

- यात्री ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।

- पश्चिम मध्य रेल में मिलने वाले प्रायोगिक ठहराव की अवधि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया जा रहा हैं। 

- अधोसरंचना कार्यों में गति प्रदान कर यात्री ट्रेनों की गति में वृद्धि की गई साथ ही समयपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak